129
💕फिर न सिमटेगी मोहब्बत जो बिखर जायेगी, ज़िंदगी ज़ुल्फ़ नहीं जो फिर संवर जायेगी💕 💕थाम लो हाथ उसका जो प्यार करे तुमसे, ये ज़िंदगी न मिलेगी जो गुज़र जायेगी।💕
“या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥”
शक्ति-उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की सभी ग्रुपवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए तथा राष्ट्र की एकता और प्रगति का हमारा संकल्प और सशक्त हो।
जय माता दी! 🙏
मेरी राखी की डोर में भाई का प्यार है,
भाभी के रूप में मिला एक और परिवार है।
ईश्वर रखे दोनों को हमेशा खुशहाल,
यही मेरे दिल की सबसे प्यारी पुकार है। 💕
💐हैप्पी रक्षाबंधन भाई-भाभी💐
मैं टूटता रहा उसकी आंखों के सामने
उसने मेरी खामोशी का भी मलाल तक न पूछा
कई बरसों की पहचान एक लम्हे में मिट गई
उसने मेरा नाम लिया - मगर हाल तक न पूछा
भीड़ में खड़ा था मैं बिल्कुल अकेला सा,
वो मिला भी तो ठहर कर एक पल तक न पूछा
सबसे ज्यादा दर्द इसी बात का है
जिसे हक था पूछने का, उसी ने हाल तक न पूछा...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
ये जो आजकल बिगड़ रहे शादीशुदा जोड़े है
ये किसी न किसी के बिछड़े हुए प्रेमी है
कि उस कहानी को इस सच से जोड़ नहीं पाता
मैं रिश्ता निभानें के बाद तोड़ नहीं पाता
और तुम्हें आतीं होंगी चालाकियां
ज़माने भर की
मैं दिल लगाने के बाद छोड नहीं पाता...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
अब मेरी सुबह पहले जैसी नहीं होती
अब मेरे दिन अच्छे नहीं गुजरते...
जैसे रात से चांदनी छीन ली हो किसी ने
अब हम भी अंधेरे से और नहीं डरते...
ये बारिश अब भीगाती नहीं मुझको
ये बादल अब मुदझपर नहीं बरसते...
एक चेहरा है जो आंखों में सादगी भरता है
मगर ये बात भी है अब हम उस तरह नहीं संवरते...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
इस वर्ष फिर यही मलाल रह गया
मेरे हाथ में तेरे नाम का गुलाल रह गया...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
आप सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं...!!
होलिका की अग्नि में ईर्ष्या, द्वेष, बुराई का नाश हो और शुभता, शुभत्व एवं मंगल का नव दीप दैदीप्यमान हो।
आपके घर-आंगन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आनंद बढ़े, यही प्रार्थना है...!!!🙏
पता है
मुझे हमेशा लगता था कि रिश्ते
लड़ाई झगडे से टूटते हैं
पर मैंने देखा है की रिश्ते तो
ख़ामोशी से ज्यादा जल्दी ख़त्म होते हैं
पहले ऐसा था की
हमारी उस इंसान से बातें खत्म नहीं होती थी
और अब हमें बात शूरू कैसे करें सोचना पड़ता हैं
वो जो हर मेरे आंसू का हिसाब रखता था
आज उसे फर्क ही नहीं पड़ता
कि मैं किस हाल में हूं
सब कहते हैं Move On करलो
पर कोई ये नहीं बताता
कि उस इंसान को कैसे भुलाएं
जो अभी भी मेरे सामने हैं
पर वो पहले वाला इंसान रहा ही नहीं
हम साथ तो हैं
पर अब हम हम नहीं रहें...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
मोहब्बत
हर किसी से नहीं कि जा सकती
इक्खतियार वाली
सोच समझकर की जाती है
और निभानी पड़ती है
इसलिए अकसर मोहब्बत में नाकामी हो जाती है
और इश्क़...??
हाए..... सुन ने में कितना सुरिला है
कमबख्त
ऐ इश्क़
इश्क़ होता है न किया जाता है
ये तो दिया जाता है
उस नशीब वाले को
जिसके पास सवाल हो ना जवाब
जो दिन देखे ना रात
जिसे मिलन की फ़िक्र ना जुदाई का दर
आशिक के दिल में आग होती है ना राख
बस माशूक होता है
और उसकी पहचान...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
किसी को बांध कर रखना
मेरी फितरत नहीं...
मैं स्नेह का धागा हूं,
मजबूरी की जंजीर नहीं...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
के जिसको मिले
उसको ज़रूरी नहीं लगे
और जिसको ज़रूरी लगें
उसको मिले ही नहीं...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
मेरे दो दोस्त हैं
दिन के उड़ते बादल
और रात के टूटते तारें
और उनकी दो हमजोलिया
बारिश की बरसतीं बूंदें
और गिरती बर्फ की तितलियां
फिर कभी हम सारे
आपस में मिल बैठते हैं
पहरों खोजा करते हैं
तुमको सोचा करते हैं...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
सिलसिला ही ना होता
कोई गिला ही ना होता...
या तो मिल गया होता
या फिर मिला ही ना होता...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
इतनी चाहत से कभी देखा ही नहीं आपको.......❤️
जितना अब हम आपको महसूस करने लगे हैं...❤️🫂
सभी भाइयो और बहनो को रक्षा बंधन के पावन पर्व की शुभकामनायें ❤️❤️
Читать полностью…
तुम अगर जाओगे
तो मैं सिर्फ तीन बार आवाज दुंगा
पहली... मेरी ज़बान से
जो तुम सुनकर भी मुकर जाओगे
गुरूर तुम्हारे सर पर होगा
और तुम बद्तमीज़ी से गुजर जाओगे
वक्त बीतेगा मैं इन्तज़ार करूंगा
मैं इंतज़ार में हूं
तुम भूल जाओगे
दूसरी आवाज
मेरे दिल से
यहां तुम मुझे भूल जाओगे
मैं कौन था क्या था
तुम्हें फर्क नहीं पड़ेगा
मेरी जगह किसी और को दे जाओगे
पर तीसरी आवाज
मेरी खामोशि की होगी
जो तुम जरा भी सह ना पाओगी
और यहां तुम बिना सोचे
मेरी तरफ़ आओगे
तुम्हें पानें की मेरी सारी ख्वाहिशें
मर चुकी होंगी
अब मुझे नहीं आना
पर तुम बार बार बुलाओगे
जब तुम समझ जाओगे के अब मैं नहीं आऊंगा
मैंने तुम्हें धोखा दिया
ये ज़माने को बताओगे....!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
जाने के बाद तेरे, मन बेताब है लड़ने को तुझसे,
मगर अपनों की फ़िक्र में संभाल लेता हूं खुद को हर बार।
कहूं क्या तुझको, जब जानती ही हो सब मेरे बारे में,
सुना था, कई दफा तु भी मेरी तलाश में शहर आई थी,
फिर क्या हुआ कि तुने अपना ही रास्ता बदल लिया
मैं भी तो हर कोशिश में था तुझसे जल्द मिल लूं,
मगर जिम्मेदारियों और दफ्तरों की गर्दिशों में ऐसा उलझा, कि तेरी दहलीज़ तक पहुंचने से पहले ही मेरा सफर अधूरा रह गया।
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
एक दर्द ये भी है
अगर इन्तजार करके भी ना मिला तो...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
तेरे बाद ये दुनिया धीमी पड़ रही है
तुझे भूलने को शराब पीनी पड रही है...
ये जिंदगी वो नहीं है जो मैं जीना चाहता था
ये जिंदगी वो है जो जीनी पड़ रही है...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
जिसको तुम चाहो वो मोहब्बत
और जो तुम्हें चाहे उसका क्या???
जिसको तुमने चाहा वो मिला नहीं
और जिसे तुम ना मिले उसका क्या???
जिसके लिए तुम रोए वो मोहब्बत
और जो तुम्हारे लिए रोया उसका क्या???
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
अगर तुम्हें मुझसे नफ़रत करनी हो
तो बस मुझसे करना...
कि मैं और सिर्फ मैं ही
तुम्हारी उस नफ़रत का कारण हूं
तुम्हारी नफ़रत के काबिल हूं...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
एक रंग मोहब्बत का अपने गालों पर सजा लेना
जो रंग तुम्हें पसंद आए मेरे नाम का भी लगा लेना..!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
🔱 Har Har Mahadev 🔱
Heartfelt greetings to you and your family on the sacred festival of Maha Shivaratri.
May Lord Shiva's blessings bring
✨ Peace
✨ Strength
✨ Prosperity
✨ and Success to your life.
May Bholenath fulfill all your wishes and make your life blissful.
Om Namah Shivaya 🙏
उसको तोहफ़े में पायल एक दिन जरूर दुंगा
ताकि जब वो चले मेरी याद उसको आती रहे...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
क्योंकि मुझे लगता है
मैं प्यार के लिए नहीं बना हूं
मेरे साथ कोई खुश नहीं रह पाएगा
डरता हूं अब
किसी से रिश्ता जोड़ने में
जो कुछ हुआ है
अभी तक मेरी जिंदगी में
मुझे लगता है कि
मैं दूर से ही सबको अच्छा लगता हूं
किसी से ज़्यादा जुड़ने पर मैं
सबको खटकने लगता हूं
बोहोत सारी खामियां निकलने लगती है मेरी
सोचता था कि लोयल रहना,
अच्छा होना सबसे जरूरी है एक रिश्ते के लिए
पर उनके हिसाब से मैं मिनीमम चीज भी
नहीं कर पाता हूं उनके लिए
रिश्तों कि समझ अब लोगों की नज़र में बदल गई
इसलिए मैं अकेला ही ठीक हूं
ना कोई मुझसे उम्मीद लगाएगा
और ना उनकी उम्मीद टूटेगी
और रही बात प्यार की
तो मैं हूं ना
मैं खुद से प्यार करूंगा
खुद को हंसाऊंगा, खुद के आंसू पोंछ लूंगा
कभी गले लगाने का मन हुआ तो
तकिया हैं ना, उसी से लिपट जाऊंगा
खुद से बातें किया करूंगा
खुद को खुद से सम्भाल लूंगा
कम से कम ये दुनिया दूर से ही सही
मुझ से ख़ुश तो रहेगी..!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
🌹नया साल हमें यह मौका देता है कि हम बीते कल को अनुभव बनाएं...! जो मिला उसके लिए शुक्र करें और जो नहीं मिला उसके लिए मन में नकारात्मक विचार न रखें।💓
🙏🏻आने वाला साल आपके जीवन में सुकून, स्थिरता और विश्वास लेकर आए। आपके प्रयासों को दिशा मिले, रिश्तों में गर्माहट बनी रहे और मन में उम्मीद कभी कम न हो। ईश्वर से यही दुआ है कि हर दिन आपको आगे बढ़ने की ताक़त दें और जीवन को थोड़ा और बेहतर बनाने का साहस भी।आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई...!!!🙏🏻🙏🏻
मेरे अन्दर की घूटन
मेरे चेहरे का नूर ले गई...
कुछ मसलें ऐसे थे
जो मुझसे हल ना हुएं...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
उसका इन्तज़ार करते करते थक गया हूं मैं
अपने आप से बातें करते करते थक गया हूं मैं
हूं पुरा अकेला मैं
कोई मेरे नज़दीक नहीं
किसी को भेज खुदा इस हाल में होना ठीक नहीं
दुःख के बाद दुःख आता है
इतना परेशान हूं मैं
लगता है जैसे कुछ दिन का मेहमान हूं मैं...!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·
मुझे तुम्हारी याद आती है
लेकिन ऐसे नहीं की मैं तुम्हें वापस चाहता हूं
शायद यही होता है जब इन्सान बड़ा होता है
अटैचमेंट्स धीरे धीरे कम हो जातें हैं लेकिन
प्यार वही रह जाता है
मुझे कभी ठीक से मौका ही नहीं मिला
तुम्हें अलविदा कहने का
लेकिन सच कहूं तो आज भी तुम्हारी जगह
कोई और नहीं ले सका
तुम्हारी बातों में, तुम्हारी हंसी में
कुछ तो ऐसा था
जो आज भी तुम्हें मेरे दिल में एक ख़ास जगह देती है
मुझे नहीं पता की मेरे साथ क्या हुआ है
शायद बस जिंदगी थी
समय बस उड़ता हुआ चला गया
और हम बस थमें रह गए किसी पुराने पल में
मुझे हमारी नजदिकीयों की याद आती है
वो बातें, वो हंसी, वो साथ
तुम मेरे अंधेरें दिनों की रोशनी थी
कभी तो ऐसा लगा था की
तुम्हारी वज़ह से ही दोबारा ज़ीने का मन हुआ था
जबकि खुद से ही हार मान ली थी मैंने
लेकिन कोई बात नहीं
जहां भी हो, जैसी भी हो
उम्मीद है की ख़ुश रहो
और हमेशा बस ख़ुश रहो....!!
·—·—·—·—🖤🖤—·—·—·—·