▶️सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की कीमतों में भारी अंतर को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई।
▶️कोर्ट ने सवाल किया कि जब दवाएं खुदरा विक्रेताओं को कम कीमत पर मिलती हैं, तो उनका अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) इतना ज्यादा क्यों रखा जाता है।
▶️जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है कि पूरा सिस्टम मरीजों के बजाय दवा कंपनियों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रहा है।
▶️अस्पताल डकैती के सहारे अपना काम नहीं चला सकते। पीठ ने दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण रखने वाली राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) के कामकाज पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह संस्था पूरी तरह निष्क्रिय नजर आती है।
योगी कैबिनेट में मंगलवार को 22 अहम फैसल हुए हैं। बैठक में चार महत्वपूर्ण लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के निर्माण कर्ताओं के चयन को मंजूरी प्रदान की गई। 17,542.06 करोड़ रुपये से 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है।
Читать полностью…
सावधान! अत्यंत गंभीर तूफान में बदल गया चक्रवात अर्नब, 150 kmph की रफ्तार से होगी टक्कर
Severe Cyclonic Storm Arnab: IMD के अनुसार, तूफान मंगलवार सुबह बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में विशाखापत्तनम से लगभग 260 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और उसके बाद उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ने की संभावना है।
▶️टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला गया। विंडी वेलिंग्टन के नाम से जाने-जाने वाले इस स्टेडियम में भारत ने बड़ी जीत दर्ज की।
▶️टीम इंडिया के सामने 199 रनों का लक्ष्य था, जिसे भारत ने अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत के बाद 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
▶️मैच भारत ने 6 विकेट से जीता और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
क्या DA बढ़ाने के लिए कैबिनेट की बैठक जरूरी है? आखिर क्यों हो रही है देरी?
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब सबसे अहम सवाल है कि सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कब करेगी। मौजूदा DA बेसिक सैलरी का 60% है। वहीं, संभावित नया DA 63%, यानी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने पर 1 जुलाई 2026 से लागू होने की संभावना।
भारत ने बोला था- LAC पर कभी कभी बिगड़ जाते हैं हालात, अब चीन का आया रिप्लाई
LAC यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर भारत और चीन के बीच फिर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। अब चीन ने कहा है कि भारत के साथ किए गए समझौतों का पालन किया जा रहा है। भारत ने कहा था कि एलएसी पर हालात कभी कभी बिगड़ जाते हैं।
यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
Читать полностью…
▶️समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मतदाता सूची में हेराफेरी और वोटों की चोरी की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही अखिलेश ने बड़ी मांग कर दी है।
▶️ अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची को आधार से अनिवार्य रूप से जोड़ने तथा मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था करने की मांग की।
▶️केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय शांतिप्रिय होते हैं और सड़कों पर उतरकर समाज में अशांति नहीं फैलाते। उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय परिवार के साथ रहते हैं और उनकी देखभाल करते हैं।
▶️ गोयल ने यह बात सोमवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत के दौरान कही।
▶️उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब फ्रांस, इटली समेत यूरोप के कई देशों में सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में भी चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है।
▶️साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि रियल लाइफ में भी काफी हिट है।
▶️ हाल ही में ये जोड़ी करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में नजर आए। इस दौरान दोनों ने खुलकर अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर बात की।
▶️पिछले हफ्ते से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही थी कि देवरकोंडा का व्यवहार एक 'रेड फ्लैग' (यानी चिंताजनक) है। अब, खुद एक्टर ने इस पूरे हंगामे पर तंज कसा है।
कानपुर (उत्तर प्रदेश): वाल्मीकि जयंती के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिठूर स्थित वाल्मीकि आश्रम में पूजा-अर्चना की और नाना राव पेशवा पार्क में 411 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
Читать полностью…
▶️दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में काले धुएं का गुबार देखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां रवाना कर दी गई हैं।
▶️फायर सर्विस ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें नॉर्छ ब्लॉक में एक इमारत के पीछे से काला धुआं उठने की खबर मिली, जिसके बाद दलकल की 6 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया है। नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय स्थित हैं।
▶️लखनऊ से सुल्तानपुर कोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ है।
▶️बताया जा रहा है कि पांच गाड़ियां और एंबुलेंस आपस में टकराईं हैं। इसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। हालांकि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
▶️न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम को ईशान किशन की सेवाएं मिलने वाली नहीं है।
▶️चोट की वजह से पहले टी20 मैच में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले और दूसरे टी20 मैच से आधिकारिक तौर पर बाहर होने वाले ईशान किशन एक और मैच मिस करेंगे। टीम इंडिया के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि वे इस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज हैं।
▶️टीम मैनेजमेंट उन्हें रिकवरी के लिए पूरा टाइम देना चाहता है। यही कारण है कि उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दूसरे टी20 मैच के लिए टीम के साथ जुड़ने वाले प्लेयर को तीसरे टी20 मैच के लिए भी टीम के साथ वेलिंग्टन ले जाया गया था।
▶️ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ भाजपा ने हल्ला बोल का ऐलान कर दिया है।
▶️ बिहार में एक सभागार में 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान को भाजपा ने 'अभद्र और अमर्यादित' करार देते हुए आज देश भर में इसके खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
▶️भाजपा की तरफ से कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान के खिलाफ सोमवार को पार्टी देश के सभी राज्यों में प्रदर्शन करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव(ESTIC) 2026' के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने लोगों से संवाद किया।
Читать полностью…
Realme airbuds at Rs.59
💎 Buy Now 👇
/channel/+Fjdeqe34DYQ3MzI1
/channel/+Fjdeqe34DYQ3MzI1
यूपी में BJP के पूर्व सांसद और उनकी बेटी सपा में शामिल, BSP के आबिद भी सपाई हुए
यूपी चुनाव से पहले से बीजेपी के पूर्व पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप अपनी बेटी कीर्ति कश्यप और समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए हैं। वहीं बसपा के आबिद अली भी सपा में शामिल हुए।अखिलेश यादव ने सदस्यता दिलाई है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वेलिंगटन में खेला जाना है। पहले दो मैच जीतकर श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। अगर आज का मैच भी भारत जीतने में कामयाब रहता है तो वह सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना लेगा।
Читать полностью…
▶️ केंद्र सरकार ने सौ फीसदी एथनॉल (E-100) वाले ईंधन को मंजूरी दे दी है। इस ईंधन को सिर्फ उन्हीं गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिन्हें खासतौर पर ई-100 फ्यूल से चलने के लिए बनाया हो। यह नियम अन्य वाहनों पर लागू नहीं होगा।
Читать полностью…
17 कैदी भाग गए, इस राज्य की जेल में बड़ा कांड; बस एक ही पकड़ाया अभी
तमिलनाडु की थेनी उप जेल से 17 कैदी भाग गए हैं। अब तक अधिकांश का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया है कि इन भागे गए कैदियों में से एक को पकड़ा गया है। सुरक्षा के तौर पर आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
▶️DMK नेता और तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यमोझी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।
▶️यह कार्रवाई 100 करोड़ रुपये के कथित प्राइवेट स्कूल घोटाले से जुड़े मामले में हुई।
▶️मद्रास हाईकोर्ट द्वारा अनबिल महेश की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के कुछ ही देर बाद गिरफ्तारी हुई।
▶️ग्रेटर चेन्नई पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने यह कार्रवाई की।
▶️मामला निजी स्कूलों को मान्यता और कानूनी मंजूरी जारी करने से जुड़ा है।
▶️रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के सैन्य उपकरणों और हथियारों की खरीद को मंजूरी दे दी। इसमें हल्के बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी तक हमला करने वाले कामिकाजे ड्रोन सिस्टम और कई अन्य आधुनिक रक्षा उपकरण शामिल हैं।
▶️केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस फैसले का उद्देश्य सेना की मारक क्षमता और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना है।
▶️देश में E100 तक इथेनॉल वाले फ्यूल पर चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों को बढ़ावा देने की तैयारी है।
▶️सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स में बदलाव किए हैं।
▶️E100 फ्यूल में लगभग शुद्ध इथेनॉल होता है।
▶️इस बदलाव से E100 तक इथेनॉल वाले फ्यूल पर चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ होगा।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जो लोग दंगाइयों के यार हों, अराजकता पैदा करना और अंधेरे में रखकर डकैती डालना जिन्होंने अपने जीवन का हिस्सा बना दिया था, जिनके लिए परिवार ही प्रदेश हो गया था; वे लोग विकास क्या कराएंगे?इस समय देश के अंदर 2 मियां हैं; एक छोटे मियां और एक बड़े मियां हैं। छोटे मियां और बड़े मियां को घुसपैठियों से बड़ा प्यार है।"
Читать полностью…
सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA अदालत से रवाना हुए।
अदालत ने उनके खिलाफ 2018 के आपराधिक मानहानि मामले को खारिज कर दिया है।
▶️जनता दल (यूनाइटेड) ने अब अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और बड़ा ऐक्शन लिया है। मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी को अब 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति से भी हटा दिया गया है।
▶️ इससे पहले जदयू ने उन्हें दलविरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया था।
▶️बताया जा रहा है कि जेडीयू के अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई है। नीलम देवी को 20 सूत्री सदस्य कमेटी से हटाए जाने के बाद उनसे राज्य मंत्री का दर्जा भी छिन गया है।
थलपति विजय के साथ होने वाला था बड़ा खेल? सरकार बनने के 5 महीने बाद चौंकाने वाला खुलासा
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद के हालात पर बड़ा खुलासा हुआ है। AMMK चीफ दिनाकरन की तरफ से कहा गया है कि जब विजय को बहुमत नहीं मिल रहा था, तो उस वक्त AIADMK के नेता पलानीस्वामी ने सरकार बनाने की कोशिश की थी।
▶️जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है।
▶️प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर बिना अनुमति विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने के मामले में कांग्रेस सांसदों इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
▶️दिल्ली पुलिस ने इमरान मसूद, इमरान प्रतापगढ़ी समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
▶️आरोप है कि वे बिना इजाजत परिसर में दाखिल हुए और अशांति भड़काने की कोशिश की।
कांग्रेस जॉइन न करने पर धमकाया; वायरल ऑडियो पर विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों पर मुकदमा
आरोप है कि सात अक्तूबर को कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों चमन सिंह और राजपाल सिंह ने पीड़ित फोन कर उनकी दोनों बेटियों को कांग्रेस में शामिल कराने का दबाव बनाया।